भारत में सोना सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न त्योहारों के लिए भी खरीदा जाता है। इसके अलावा, हाल के दिनों में लोग सोने में अधिक से अधिक निवेश कर रहे हैं।
वित्तीय अनिश्चितता और शेयर बाजार की अस्थिरता के कारण निवेशक सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।लेकिन हाल के कुछ दिनों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है। 2 अप्रैल तक, 24 कैरेट सोने की कीमत 7,400 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 6,430 रुपये प्रति ग्राम थी।
सोने के बाद कुछ दिनों से क्यों बढ़ रहे है?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। लंदन बुलियन मार्केट, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कहा जाता है, सोने की कीमत निर्धारित करता है। इस संगठन में बड़े खान मालिक, बड़े उद्योगपति हैं. इस अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ती जा रही है।
यहां एक ट्रॉय औंस सोना 31.1 ग्राम के बराबर है। सोने का एक ट्रॉय औंस 1,800-1,900 डॉलर था, इसमें मामूली वृद्धि हुई है और अब यह 2,256 डॉलर से ऊपर है। दिसंबर 2023 में यह बढ़कर 2,135 डॉलर हो गया था। मौजूदा दर इस बढ़ोतरी से 8 फीसदी ज्यादा है।
वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 83.40 रुपये पर है। भारत में सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे यह भी एक कारण है।
इसके अलावा आयात शुल्क, युद्ध की स्थिति आदि के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं। भारत हर साल औसतन 800 टन सोने का आयात करता है। सोना स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, दुबई आदि देशों से आयात किया जाता है।
और इसका प्रमुख कारण अमेरिका में आर्थिक संकट है। वहां रोजगार सूचकांक काफी नीचे चला गया है। मंदी का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर भी पड़ा है। शेयर बाज़ार भी उदास है।
क्या हमें सोने में निवेश करना चाहिए?
हमें सोने में निवेश जरूर करना चाहिए, लेकिन फिलहाल जो सोने में तेजी आई है उसको देखते हुए हमे अभी लंबे समय के लिए सोना खरीदना टालना चाहिए।अगर आपके घर शादी ब्याह या त्योहार के लिए सोना खरीदना जरूरी है तो आप खरीद सकते है।
अगर आप निवेश करने की दृष्टि से सोना खरीदना चाहते है तो आपको भाव कम होने का इंतजार करना चाहिए। जैसे हम शेयर नीचे भाव में खरीदना पसंद करते है और ऊपर के भाव में बेचते है ठीक वैसा ही। पर तेजी में सोने को बेचने की जल्दबाजी कभी ना करे क्युकी सोना एक यूनिवर्सल एसेट है। बाजार के थोड़े बहुत उतार चढ़ाव के बावजूद लंबे समय के लिए देखे तो सोने के भाव बढ़ते ही रहेंगे।